Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल 80 डॉलर के पार, गुरुग्राम में बढ़े पेट्रोल के दाम, यहां कीमतें स्थिर टैग:#BusinessNews, #BusinessNewsInHindi, #PetrolDieselPrice, #PetrolPriceToday, #PetrolDieselPrice, #DieselPrice, #PetrolPrice, #FuelPriceFile Photoनई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को फिर इजाफा हुआ है जो अब 80 डॉलर के पार पहुंच गया है. कच्चे तेल का दाम करीब 1 डॉलर बढ़कर 80.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. वहीं डब्ल्यूटीआई का रेट ग्लोबल मार्केट में 76.64 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. इस सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. जिसके बाद कई जगह दोनों ईंधनों में बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.इंडियन ऑयल के मुताबिक नई कीमतें जारी होने के साथ ही नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर और 96.53 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है. वहीं डीजल 11 पैसे गिरकर 89.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे गिरावट के साथ 96.57 रुपये लीटर और डीजल 5 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर हो गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल आज 33 पैसे महंगा होकर 97.10 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 31 पैसे बढ़त के साथ 89.96 रुपये लीटर बिक रहा है.प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम – दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटरइन शहरों में बदल गए रेट– गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– नोएडा में पेट्रोल 96.53 रुपये और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Gold Rates Today: औंधे मुंह गिरे सोने और चांदी के भाव, जानिए एक साल में कितना बढ़ा आपका निवेश..धनतेरस के ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज ......
गोल्ड-सिल्वर ने पकड़ी तूफानी रफ्तार: सोने के दाम 1.45 लाख के पार, चांदी भी 1.90 लाख के करीब; निवेशकों को बड़ा झटका..बाजार के जानकारों का अनुमान गलत साबित करते हुए कीमती धातुओं के दाम एक बार फिर रॉकेट ......
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में बड़ी गिरावट से राहत, जानिए देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम..वैश्विक बाजार से वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने ......