Petrol Diesel Price Today : उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जारी हुई नई कीमतें टैग:#BusinessNews, #BusinessNewsInHindi, #PetrolDieselPrice, #PetrolPriceToday, #PetrolDieselPrice, #DieselPrice, #PetrolPrice, #FuelPriceFile Photoनई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल में हर दिन कुछ न कुछ नया बदलाव देखने को मिल रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 90.72 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 0.33 फीसदी बढ़कर 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. बुधवार सुबह देश की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.ताजा कीमतें जारी होने के साथ पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 39 पैसे महंगा हो गया है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 25 पैसे का उछाल है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 32 और 30 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा केरल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत कई अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं. राजस्थान में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हो गया है. हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की गई है.प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटरइन शहरों में कितने बदले दाम– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Gold Rates Today: औंधे मुंह गिरे सोने और चांदी के भाव, जानिए एक साल में कितना बढ़ा आपका निवेश..धनतेरस के ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज ......
गोल्ड-सिल्वर ने पकड़ी तूफानी रफ्तार: सोने के दाम 1.45 लाख के पार, चांदी भी 1.90 लाख के करीब; निवेशकों को बड़ा झटका..बाजार के जानकारों का अनुमान गलत साबित करते हुए कीमती धातुओं के दाम एक बार फिर रॉकेट ......
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में बड़ी गिरावट से राहत, जानिए देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम..वैश्विक बाजार से वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने ......