Petrol Diesel Price Today : महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, फटाफट चेक करें नई कीमतें टैग:#BusinessNews, #BusinessNewsInHindi, #PetrolDieselPrice, #PetrolPriceToday, #PetrolDieselPrice, #DieselPrice, #PetrolPrice, #FuelPriceFile Photoनई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी जारी है. आज WTI क्रूड 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. जिसके बाद कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गई हैं. ताजा कीमतें जारी होने के साथ महाराष्ट्र में पेट्रोल 79 पैसे और डीजल 76 पैसे महंगा हो गया है. बिहार में पेट्रोल की कीमत में 52 और डीजल के दाम में 48 पैसे का इजाफा दिख रहा है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी नजर आ रही है. दूसरी ओर गुजरात में पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 41 पैसे सस्ता हो गया है. हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट है.चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटरइन शहरों में कितने बदले दाम– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
हवाई सफर पड़ा भारी: IndiGo ने बढ़ाए ऐड-ऑन सर्विस चार्ज, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ..देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका ......
Vishwakarma Puja Bank Holiday 2026: आज 17 सितंबर को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? चेक करें RBI की नई लिस्ट..आज 17 सितंबर 2026 को देशभर में विश्वकर्मा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ......
Gold-Silver Price Today: सोने में तूफानी तेजी, चांदी ₹3,000 से ज्यादा उछली; चेक करें 22K और 24K का ताजा भाव..दो दिनों की सुस्ती के बाद सर्राफा बाजार में फिर से तेजी का दौर लौट आया है। ......