टैली सॉल्यूशंस ने आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा का किया ऐलान
इस साझेदारी पर टैली सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक तेजस गोयनका ने कहा, भारत का स्टार्ट-अप इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है, जो नवाचार और उद्यमिता से प्रेरित है।


बेंगलुरु :   बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर प्रदान करने वाली भारत की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी टैली सॉल्यूशंस प्रा. लि. ने आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा की। इस एमओयू के माध्यम से कंपनी आईआईटी कानपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एफआईआरएसटी) से सहयोग करेगी।


यह साझेदारी आईआईटी कानपुर में तैयार किए गए उभरते स्टार्ट-अप के लिए मेंटरशिप, तकनीकी सहायता और पेशेवर नेटवर्किंग के माध्यम से नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस साझेदारी के अंतर्गत, टैली सॉल्यूशंस और फर्स्ट मिलकर एक बेहतरीन उद्यमशीलता इको सिस्टम बनाने की दिशा में काम करेंगे।
                                                                                                                                                                            फर्स्ट का इन्क्यूबेशन सेंटर, स्टार्ट-अप नवाचार और इंक्क्यूबेशन सेंटर (एसआईआईसी) उभरते हुए स्टार्ट-अप को आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराएगा। टैली सॉल्यूशंस इन स्टार्ट-अप्स को सफल होने के लिए आवश्यक अंतर्दृष्टि और कौशल प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर नॉलेज शेयरिंग सेशंस (ज्ञान-साझाकरण सत्रों) का आयोजन करेगा।
                                                                                                                                                                                  
टैली अनुकूलित प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण और सतत समर्थन की भी पेशकश करेगा, जिसमें टैलीप्राइम का मुफ्त लाइसेंस भी शामिल है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उद्यम टैली के उत्पादों और सेवाओं की अधिकतम क्षमता का उपयोग करें कर सके और परिचालन दक्षता को बढ़ाते हुए लंबी अवधि के लिए स्थायी सफलता प्राप्त करें।

इस साझेदारी पर टैली सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक तेजस गोयनका ने कहा, ““भारत का स्टार्ट-अप इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है, जो नवाचार और उद्यमिता से प्रेरित है। टैली में, हम सरल, विश्वसनीय और स्केलेबिलिटी का समर्थन करने वाली तकनीक प्रदान करके इस विकास का समर्थन करने के लिए समर्पित हैं।

हम आईआईटी कानपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (फर्स्ट) के साथ साझेदारी से उत्साहित हैं और हमारा लक्ष्य इन उभरते उद्यमियों को उन उपकरणों और संसाधनों को देना है जिनकी उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरत है।'' श्री गोयनका ने आईआईटी कानपुर के अभिव्यक्ति'24 में एक पैनल स्पीकर के रूप में भी  कार्य किया, जहां उन्होंने “भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों में टेक-पावरहाउस बनाने के रोडमैप” के बारे में अपने विचार साझा किए।

इस साझेदारी पर आईआईटी कानपुर ने भी उत्साह जताया। एसआईआईसी, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. दीपू फिलिप ने कहा, “टैली सॉल्यूशंस के साथ यह सहयोग आईआईटी कानपुर में एक जीवंत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस एमओयू के माध्यम से, हमारा लक्ष्य उद्यमियों को उनकी यात्रा के हर चरण में समर्थन प्रदान करना है - उनके विचारों को संवाना, मेंटरशिप प्रदान करना और उनको उद्योग विशेषज्ञों और निवेशकों से जोड़ना। हमें पूरा विश्वास है कि यह साझेदारी उद्यमों की एक नई श्रृंखला को बढ़ावा देगी जो भारत की विकास कर रही अर्थव्यवस्था में योगदान प्रदान करेगी।“

इस एमओयू की हर दो साल में समीक्षा होगी ताकि साझेदारी के माध्यम से हुई प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके और स्टार्ट-अप की बदलती जरूरतों के अनुसार बदलावों के लिए तैयारी की जा सके।

टैली सॉल्यूशंस और फर्स्ट दोनों भारत के सबसे होनहार उद्यमियों के लिए एक सहायक, संसाधनपूर्ण और गतिशील वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो नवाचार और भारत के स्टार्ट-अप इको सिस्टम के विकास के लिए उनके समर्पण को और मजबूत बनाता है। टैली सॉल्यूशंस आशावादी है कि इस संयुक्त प्रयास के माध्यम से, कई स्टार्टअप्स और महत्वाकांक्षी उद्यमियों को मेंटरशिप, संसाधनों और प्रौद्योगिकी तक पहुंच का लाभ मिलेगा, जिससे वो प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक परिदृश्य में सफलता के लिए आगे बढ़ सकेंगे।
                                                                                                                                

अधिक बिज़नेस की खबरें

टैली सॉल्यूशंस ने आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा का किया ऐलान

सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू होने की जगी उम्मीद, भारत ने शुरू की बातचीत ..

अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद शिपिंग कंपनियां होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों ......

टैली सॉल्यूशंस ने आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा का किया ऐलान

अनंत अंबानी ने मंदिर को दिए 6 करोड़ रुपये, रखरखाव और पुनर्निर्माण के लिए भी दिए 12 करोड़ ..

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम ......