Petrol Diesel Prices Wednesday : देशभर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम...देखें ताजा कीमत टैग:#BusinessNews, #PetrolNewRate, #PetrolPriceToday, #PetrolDieselPricesToday, #पेट्रोल, #डीजल सांकेतिक तस्वीर नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से देश के घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव आया है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार को जारी खुदरा कीमतें कई शहरों में बढ़ गई हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट नहीं बढ़े हैं.सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 94.89 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 22 पैसे चढ़ा और 88.03 रुपये लीटर पहुंच गया है. गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 2 पैसे चढ़कर 94.87 रुपये और डीजल 3 पैसे बढ़त के साथ 88.01 रुपये लीटर हो गया है. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पेट्रोल 3 पैसे चढ़कर 92.72 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 3 पैसे महंगा होकर 87.56 रुपये लीटर बिक रहा है.कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी थोड़ी तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 74.61 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी तेजी के साथ 71.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटरइन शहरों में बदल गए रेट– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.89 रुपये और डीजल 87.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– हरिद्वार में पेट्रोल 92.72 रुपये और डीजल 87.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
RBI की मौद्रिक नीति समिति में बड़ा ऐलान, फ्रॉड ट्रांजैक्शन पर ग्राहक को मिलेगा 25,000 रुपये का मुआवजा..RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वित्तीय सिस्टम की स्थिति मजबूत बनी हुई ......
रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बोले-भारत में महंगाई पूरी तरह कंट्रोल में ..एमपीसी बैठक के फैसले पर अपडेट देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि जहां ......
Friday Gold Silver Rate : चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट...आज प्रति किलो 15,000 रुपये हुई सस्ती ..गुरुवार के बाद आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के की कीमतों में भारी ......