Petrol Diesel Prices Tuesday : आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा कीमत टैग:#BusinessNews, #BusinessNewsInHindi, #PetrolDieselPrice, #PetrolPriceToday, #PetrolDieselPrice, #DieselPrice, #PetrolPrice, #FuelPriceसांकेतिक तस्वीर नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है. ग्लोबल मार्केट में क्रूड का भाव गिरकर 71 डॉलर से नीचे आने का असर आज घरेलू खुदरा बाजार में भी दिख रहा है और कई शहरों में आज तेल के दाम नीचे आए हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 94.62 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 14 पैसे गिरा और 87.72 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे गिरकर 94.44 रुपये और डीजल 19 पैसे गिरकर 87.55 रुपये लीटर हो गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 17 पैसे गिरकर 94.94 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 87.76 रुपये लीटर बिक रहा है.कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 70.99 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 67.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटरइन शहरों में बदल गए रेट– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.44 रुपये और डीजल 87.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– नोएडा में पेट्रोल 94.62 रुपये और डीजल 87.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गुरुग्राम में पेट्रोल 94.94 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बुधवार को सोना 1,246 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 2.70 लाख रुपए प्रति किलो से भी नीचे..इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1, 246 रुपए कम होकर ......
पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों बढ़ोत्तरी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम ..पेट्रोल-डीजल के बाद दिल्ली में अब सीएनजी (CNG Price Hike) की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो ......
नए लुक में आएगी Hyundai Creta, टेस्टिंग में दिखा खास फीचर..हुंडई नई क्रेटा (Hyundai Creta) पर काम कर रही है, जो इस कार की थर्ड जनरेशन होगी. ......