BSNL 4G स्वदेशी नेटवर्क लॉन्च, पीएम मोदी ने किया 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


नई दिल्ली : BSNL 4G सर्विस लॉन्च हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के स्वदेशी 4G नेटवर्क को लॉन्च किया है. ओडिया के झारसुगुड़ा से पीएम मोदी ने इन नेटवर्क को लॉन्च किया है. इसे भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.

बीएसएनएल के 4G नेटवर्क को कंपनी के 25 साल पूरे होने पर लॉन्च किया गया है. इसका उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी को पहुंचाना है. जहां प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स लंबे समय से 4G सर्विस ऑफर कर रहे थे और अब 5G में अपग्रेड कर रहे हैं. वहीं BSNL 4G का आधिकारिक लॉन्च अब हुआ है. बीएसएनएल इस रेस में लेट शामिल हुआ है.  

20 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़ेंगे
BSNL 4G के लॉन्च पर अधिकारियों ने इसे डिजिटल इंडिया के लिए एक माइलस्टोन बताया है. उन्होंने बताया कि इस सर्विस से 20 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़ेंगे. कंपनी का कहना है कि स्वदेशी 4G नेटवर्क का रोल आउट प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन के मुताबिक है. ये कंपनी के 5G अपग्रेड का रास्ता बनाएगा.

BSNL 4G लॉन्च के साथ ही PM मोदी ने 97,500 मोबाइल टावर का भी उद्घाटन किया है, जिसमें 92,600 4G पर काम करेंगे. इन टावर को बनाने में लगभग 37 हजार करोड़ का खर्च आया है. ये टावर पूरी तरह से भारतीय टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा भारत की विकास की कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

आसानी से हो सकेगा अपग्रेड
उन्होंने कहा, 'ओडिशा को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है. ओडिशा ने कई दशकों तक मुश्किलें झेली हैं, लेकिन यह दशक ओडिशा को समृद्धि की ओर ले जाएगा. केंद्र सरकार ने हाल ही में ओडिशा के लिए दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी है और यहां एक सेमीकंडक्टर पार्क भी बनेगा.'

BSNL अधिकारियों की मानें, तो ये नेटवर्क क्लाउड बेस्ड है और इसे भविष्य में अपग्रेड भी किया जा सकता है. कंपनी की मानें, तो इस प्रोजेक्ट से 26,700 से ज्यादा गांवों को जोड़ा जाएगा, जिसमें से 2472 ओडिशा में शामिल हैं. इस विस्तार का मकसद डिजिटल एक्सेस, लोगों की भागीदारी और कम्युनिकेशन को बढ़ाना है. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

BSNL 4G स्वदेशी नेटवर्क लॉन्च, पीएम मोदी ने किया 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटन

सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू होने की जगी उम्मीद, भारत ने शुरू की बातचीत ..

अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद शिपिंग कंपनियां होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों ......

BSNL 4G स्वदेशी नेटवर्क लॉन्च, पीएम मोदी ने किया 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटन

अनंत अंबानी ने मंदिर को दिए 6 करोड़ रुपये, रखरखाव और पुनर्निर्माण के लिए भी दिए 12 करोड़ ..

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम ......