सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, चेक करें ताजा कीमत
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,  बीते कारोबारी दिन (शुक्रवार), 13 मार्च 2026 को शाम के समय 22 कैरेट सोने का भाव ₹145093 प्रति 10 ग्राम था, जो आज 16 मार्च 2026 को ₹143295 प्रति 10 ग्राम पहुंच आ गया है. वहीं, चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में भी आज गिरावट दर्ज की गई है. 

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

Gold-Silver Price Today 16 March 2026: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट


बता दें कि बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना सुबह की तुलना में शाम के समय सस्ता हुआ था जबकि, चांदी के रेट में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव (999 शुद्धता)

सुबह का रेट: ₹158555 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹158399 प्रति 10 ग्राम
शुक्रवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)

सुबह का रेट: ₹259951 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹260488 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दामों में जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय पर मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होते हैं. 

-----------

अधिक बिज़नेस की खबरें