पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के बढ़े दाम, प्रति किलो इतने रूपये हुआ इजाफा
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में महंगाई का एक और झटका लगा है. पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी और महंगी हो गई है. आज यानी 23 मई को सबसे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ. इसके बाद सीएनजी के दाम भी बढ़ गए. जी हां, आज यानी शनिवार को सीएनजी (CNG) का दाम भी 1 रुपया प्रति किलो बढ़ा है. कल यानी 22 मई को सीएनजी (CNG) का दाम 80. 09 पैसे था आज 81 .09 पैसे हो गया है. इस तरह 8 दिन में सीएनजी के दाम में भी 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.

दरअसल, देशभर में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ताजा बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. वहीं CNG के दाम में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. कल तक CNG की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है.

यह पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद 19 मई को भी करीब 90 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ाई गई थी. इस तरह पेट्रोल-डीजल करीब पौने पांच रुपए महंगा हो गया है. वहीं, सीएनजी भी करीब 4 रुपए महंगी हो गई है.  अब एक बार फिर दाम बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है.

सीएनजी में कब-कब कितनी महंगी हुई?
15 मई से पहले दिल्ली में CNG 77.09 रुपये प्रति किलो. 15 मई IGL ने 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए दिल्ली में दाम 79.09 रुपये हो गए.
17 मई को सीएनजी का दाम फिर 1 रुपये और बढ़ा. यानी सिर्फ दो दिन में कुल 3 रुपये की बढ़ोतरी हो गई थी. तब कीमत थी- 80.09/kg
अब आज यानी 23 मई को 1 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ाया गया है. इस तरह अब दिल्ली में CNG 81 .09 रुपये प्रति किलो

क्या होगा आप पर असर
बहरहाल, पश्चिम एशिया संकट का असर अब देश में साफ दिख रहा है. लगातार बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम आदमी के बजट पर पड़ रहा है. रोजाना कार, बाइक या ऑटो से सफर करने वाले लोगों के खर्च में बढ़ोतरी होगी. वहीं ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं.
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ता है. तेल कंपनियां इन्हीं कारकों के आधार पर समय-समय पर कीमतों में बदलाव करती हैं. वैसे भी अभी ईरान जंग के कारण भारत में ईंधन सप्लाई की बाधा बनी हुई है. बहरहाल, CNG की कीमत बढ़ने से खास तौर पर टैक्सी, ऑटो और कमर्शियल वाहन चालकों पर असर पड़ेगा. कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग CNG वाहनों का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसे पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता विकल्प माना जाता था.  लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों से अब यह विकल्प भी महंगा होता जा रहा है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें