Bajaj Avenger Street 220 चुपके से लॉन्च, पल्सर 220F वाला दमदार इंजन
Bajaj Avenger Street 220


नई दिल्ली : बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने एवेंजर स्ट्रीट 220 (Bajaj Avenger Street 220) को अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है. अगर भारतीय बाजार में आप कम बजट में एक क्रूजर-बॉडी स्टाइल वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो बजाज एवेंजर सबस किफायती विकल्प है. 

कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने स्ट्रीट 160 को डिस्कंटीन्यू किया है. इस बाइक को ब्रांड ने अपनी वेबसाइट से हटा दिया था. अब बजाज की वेबसाइट पर एवेंजर स्ट्रीट 220 जुड़ गई है. कंपनी ने इस बाइक की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी. बाइक को चुपके से लॉन्च किया गया है. 

कितनी है कीमत?
बजाज ऑटो की वेबसाइट पर आपको Avenger Street 220 लिस्टेड मिल जाएगी. इस बाइक को कंपनी ने 1,30,173 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. बाइक दो कलर ऑप्शन- एबोनी ब्लैक और कॉकटेल रेड वाइन में मिल रही है. 

बाइक के मुख्य फीचर्स:

220 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन
19 एचपी की पावर और 17 एनएम का टॉर्क
5 स्पीड गियरबॉक्स
टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर
280 एमएम का डिस्क ब्रेक और 130 एमएम का ड्रम ब्रेक
सिंगल चैनल एबीएस
एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर
13 लीटर का फ्यूल टैंक
160 किलोग्राम का कुल वजन
737 एमएम की सीट हाइट

इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं, जो 5 स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ आते हैं. फ्रंट में 280 एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 एमएम का ड्रम ब्रेक दिया गया है. सेफ्टी के लिए बाइक में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है. बाइक एलॉय व्हील्स के साथ आती है. 

एवेंजर स्ट्रीट 220 में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं. मोटरसाइकिल 13 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है. बाइक का कुल वजन 160 किलोग्राम है. इसकी सीट हाइट 737 एमएम की है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Bajaj Avenger Street 220 चुपके से लॉन्च, पल्सर 220F वाला दमदार इंजन

घरों-तिजोरियों में कैद 3.8 ट्रिलियन डॉलर का सोना, सरकार का रीसाइक्लिंग से आयात बिल घटाने का मास्टरप्लान..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जनता से सालभर सोना नहीं खरीदने की अपील करके सभी को ......