ट्रंप के एक बयान से 9 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा
डोनाल्ड ट्रंप


नई दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ सीजफायर खत्म करने के ऐलान ने ग्लोबल बाजारों में भूचाल ला दिया। कारोबार के दौरान ही ट्रंप का बयान आते ही भारतीय शेयर बाजार क्रैश कर गया। सेंसेक्स 1900 अंक टूटा और कुछ मिनटों में निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कच्चा तेल 6% उछलकर 80 डॉलर के करीब, रुपया 95.55 पर रिकॉर्ड लो, और होर्मुज में भारतीय टैंकर को रोकने की खबर से तनाव और बढ़ गया। अब पूरी नजर US मार्केट की क्लोजिंग पर है।


बाजार में कोहराम: 9 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 1900 अंक गिरा ट्रंप के "ईरान बहुत बड़ा झूठा है, बातचीत बर्बाद है" वाले बयान के बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई।

  • सेंसेक्स: 1900 अंक तक लुढ़का
  • निफ्टी: 23,800 के लेवल पर फिसला
  • नुकसान: कुछ ही मिनटों में 9 लाख करोड़ रुपये का मार्केट-कैप गायब


सबसे ज्यादा पिटे सेक्टर: PSU Bank, Realty, Auto, FMCG। मारुति, HUL, PSU बैंक गिरे। निफ्टी बैंक 2.5%, निफ्टी ऑटो 2%, निफ्टी FMCG 2.5% नीचे।

वजह: इंडिया VIX 26% उछलकर 14.68 पर। VIX बढ़ने का मतलब बाजार में डर और वोलैटिलिटी हाई।


तेल, रुपया, डॉलर: 4 बड़े कारण गिरावट के पीछे

  1. ट्रंप vs ईरान: सीजफायर खत्म। ट्रंप बोले "वे बीमार लोग हैं, डील खत्म"। मिडिल-ईस्ट तनाव से डर का माहौल।
  2. कच्चा तेल 80 डॉलर: 6% उछाल। भारत 85% तेल आयात करता है, इसलिए महंगाई और CAD का खतरा।
  3. रुपया रिकॉर्ड लो: डॉलर सेफ हेवन बना। रुपया 95.55/डॉलर पर। कमजोर रुपये से FIIs की ताबड़तोड़ बिकवाली।
  4. ग्लोबल गिरावट: मंगलवार को US में Intel, AMD 6-9% गिरे। साउथ कोरिया का KOSPI 5% टूटा।


होर्मुज में तनाव: भारतीय टैंकर वापस, LNG जहाज पर ड्रोन अटैक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर गरम हो गया है।

  • भारतीय टैंकर लौटाया: ईरान ने ओमान कॉरिडोर से जा रहे इंडियन टैंकर को वापस भेजा। IRGC ने कहा ईरान का कॉरिडोर इस्तेमाल करो।
  • LNG जहाज पर हमला: कतर से गुजरात रहा LNG टैंकर ड्रोन हमले में। 29 क्रू में 4 भारतीय सुरक्षित, इंजन रूम में आग।
  • US जवाबी कार्रवाई: CENTCOM ने 80+ ईरानी ठिकानों, 60+ IRGC नावों पर हमला बोला।

अब क्या: ट्रंप ने कहा "आज रात ईरान पर अटैक करेंगे"। इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर 50% अमेरिकी रीफ्यूलिंग विमान तैनात। ईरान बोला "हम वेनेजुएला नहीं, पैर रखा तो नरक बना देंगे"।



(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें