उर्वशी रौतेला ने पहनी ऐसी ड्रेस,  इंटरनेट पर वीडियो हो गया वायरल
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने ड्रेस फैशन के लिए मशहूर हैं. वह जो भी पहनती हैं ट्रेंडिंग में आ जाता है. बॉलीवुड के अलावा कई लोग उन्हें कॉपी करते हैं. उर्वशी के लुक को लोग बेहद पसंद करते हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह वन पीस ड्रेस में कहर ढा रही हैं जो खूब वायरल हो रहा है.



वीडियो में गौर करें तो उर्वशी रौतेला सिल्वर कलर की वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर के हील्स भी पहने हुई हैं. अभिनेत्री बेडरूम के गेट पर खड़ी हैं और कैमरे के सामने अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं. उनके लुक को देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं.



उर्वशी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. यूजर्स कमेंट सेक्शन में हॉट और सेक्सी लिखकर उन्हें कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं.



करोड़ों रुपये की पहनी ड्रेस
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अरब फैशन वीक में शिरकत की थी. इसी के साथ वह अरब फैशन वीक में दो बार अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाली पहली भारतीय बन गईं. उर्वशी ने फैशन वीक में गोल्डन कलर की हाई थाई स्लिट गाउन पहनी जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

उर्वशी रौतेला ने पहनी ऐसी ड्रेस,  इंटरनेट पर वीडियो हो गया वायरल

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

उर्वशी रौतेला ने पहनी ऐसी ड्रेस,  इंटरनेट पर वीडियो हो गया वायरल

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......