मशहूर एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, दी कई हिट फिल्में
अभिनेता प्रदीप के आर का निधन


नई दिल्ली : मशहूर गायक बप्पी लहरी के निधन के बाद गुरुवार को एक और जाने माने अभिनेता प्रदीप के आर का निधन हो गया है. वह 61 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक, प्रदीप के आर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से अचानक निधन हो गया है. अभिनेता के निधन के बारे में उनके परिजनों ने दी है.

बता दें कि एक्टर कोट्टायम प्रदीप के नाम से मशहूर था और आज सुबह उन्हें सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. प्रदीप के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. एक्टर को विशेष तरीके से संवाद अदायगी के लिए पसंद किया जाता था. प्रदीप कोट्टायम जिले से थे.

गौरतलब है कि प्रदीप के आर थिएटर कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और 2001 में आई वी शशि के निर्देशन में 'ई नाडू इन्नले वारे'' से फिल्मों का रुख किया. इसके बाद उन्होंने कम से कम 60 फिल्मों में छोटे किंतु अहम किरदार निभाए.

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
एक्टर के निधन पर लोगों, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों तथा अन्य ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रदीप एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अपनी अदाकारी से छोटी भूमिकाओं को यादगार बना दिया. ममूटी, मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित अनेक एक्टरओं ने सोशल मीडिया पर प्रदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

मशहूर एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, दी कई हिट फिल्में

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

मशहूर एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, दी कई हिट फिल्में

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......