सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर बॉलीवुड में कर सकती हैं डेब्यूटैग:#बॉलीवुड, #सचिनतेंदुलकर, #सारातेंदुलकर, #बॉलीवुडमेंएंट्री, #Bollywood, #SachinTendulkar, #SaraTendulkar, #EntryinBollywoodसारा तेंदुलकर (File Photo)सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चर्चा जोरों पर है. रिपोर्ट्स के अनुसार 24 साल की सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है. सारा को एक्टिंग में काफी रुचि है और वह इसके गुर भी सीख रही हैं. सारा ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना चाहती हैं.बता दें कि सारा पेशे से प्रोफेशनल मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सारा कब और किस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. कुछ समय पहले भी सारा की बॉलीवुड डेब्यू करने की खबरें सामने आईं थी. कहा जा रहा था कि सारा अभिनेता शाहिद कपूर के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. लेकिन बाद में उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने इन ख़बरों को ख़ारिज कर दिया था. वहीं अब एक बार फिर से सारा की बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें जोरों शोरो से चलने लगे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि लाइमलाइट से दूर रहने वाली सारा जब अभिनय जगत में कदम रखेंगी तो अपनी एक्टिंग स्किल लोगों को अचंभे में डाल सकती हैं. हालांकि,यह तो वक्त ही बताएगा कि इस खबर में कितना सच है और कितना झूठ.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच.. तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......
ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......
NEET Paper Leak : CJP मार्च में लाठीचार्ज, सोनाक्षी बोलीं- 20 जुलाई याद रखना..NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश में आक्रोश है। बीते दिन 20 जुलाई को CJP यानी ......