बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक बिकनी में बिखेरा जलवा
प्रियंका चोपड़ा


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहरा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें व वीडियोज साझा किए हैं , जिनमें वह आमिर खान के हिट गाने के साथ-साथ 90 के दशक के अन्य गानों पर पूल टाइम एन्जॉय कर रही हैं।


 प्रियंका को इन तस्वीरों में ब्लैक बिकिनी पहने हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों व वीडियोज को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा-'जब आपको कुछ अनएक्सपेक्टिड सेल्फ केयर का टाइम मिल जाता है...साउंड ऑन !! क्या आप इन गानों को पहचान सकते हैं, जिन्हें मैं सुन रही हूं? मुझे कमेंट कर बताएं।'

इन वीडियोज में अभिनेत्री 90 के दशक के बॉलीवुड संगीत पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री 'दिल है कि मानता नहीं', 'भीगी भीगी रातों में', 'नीले-नीले अंबर पर', 'बाहों में चले आओ रीमिक्स' और 'बिन तेरे सनम' जैसे गाने सुन रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक बिकनी में बिखेरा जलवा

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक बिकनी में बिखेरा जलवा

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......