भोजपुरी फिल्म दूल्हा बाबू  के गानों का फिल्मांकन शुरू
इस फिल्म की नायिका प्रीति मौर्या एवं फिल्म के नायक आदित्य मोहन दूबे ने अपने अभिनय से फिल्मांकन हो रहे गाने में चार चांद लगा दिए ।


लखनऊ : इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर भोजपुरी फीचर फिल्म "दूल्हा बाबू का फिल्मांकन जोरो से चल रहा है। आज फिल्म  के गाने का फिल्मांकन इमामबाड़ा के पास स्थित रूमी गेट के मन को मोह लेने वाली लोकेशन पर किया गया ।  


 
इस फिल्म की नायिका प्रीति मौर्या एवं फिल्म के नायक आदित्य मोहन दूबे ने अपने अभिनय से फिल्मांकन हो रहे गाने में चार चांद लगा दिए । ज़िया इनफोकस फ़िल्म क्रिएशन के बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म दूल्हा बाबू  के निर्माता डी एम त्रिपाठी व सह-निर्माता  सुनील पाण्डेय व रोहित  द्विवेदी है। निर्देशक आदर्श जैन है।



 इस फिल्म के लेखक आदर्श जैन है इस फिल्म के संगीतकार  मधुकर आनन्द व आदर्श जैन है। फिल्म के नृत्य निर्देशक दिलीप मिस्त्री अभिजीत बनर्जी है । परिवारिक के साथ लव स्टोरी व कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म अपने फिल्मांकन के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो आदित्य मोहन प्रीति मौर्या के साथ तनु श्री ,अवधेश मिश्रा,  अनारा गुप्ता,अनिता सहगल,के के गोस्वामी ,रोहित सिंह (मटरू) व अन्य कलाकार नजर आयेंगे। और आप को बता दे कि इस भोजपुरी फिल्म में अनूप जलोटा मेहमान कलाकार रुप में नजर आयेंगे।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

भोजपुरी फिल्म दूल्हा बाबू  के गानों का फिल्मांकन शुरू

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

भोजपुरी फिल्म दूल्हा बाबू  के गानों का फिल्मांकन शुरू

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......