सुनील दत्त की जयंती पर संजय दत्त ने लिखी भावुक पोस्ट टैग:#ActorSunilDutt, #93rdBirthAnniversary, #BirthAnniversaryOfSunilDutt, #SanjayDutt, #Bollywoodकोलाज को साझा करते हुए संजय दत्त ने लिखा-आज मैं जो कुछ भी हूँ आपके प्यार और विश्वास की वजह से हूँ। आप हमेशा मेरे हीरो थे, हैं और रहेंगे।हैप्पी बर्थडे डैड !दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त की आज 93वीं जयंती है। सुनील दत्त की जयंती के मौके पर उनके बेटे अभिनेता संजय दत्त उन्हें याद कर भावुक हो गए। अपने पिता को याद करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो थ्रोबैक तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। कोलाज को साझा करते हुए संजय दत्त ने लिखा-'आज मैं जो कुछ भी हूँ आपके प्यार और विश्वास की वजह से हूँ। आप हमेशा मेरे हीरो थे, हैं और रहेंगे।हैप्पी बर्थडे डैड !' सुनील दत्त सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता-निर्देशक और नेता भी थे। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और अच्छे व्यवहार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उन्होंने अपने बेटे संजय दत्त को भी अभिनेता बनाया। साल 1971 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'रेशमा और शेरा' से संजय दत्त ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुनील दत्त ने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इस फिल्म का निर्देशन भी किया था।इसके बाद संजय दत्त ने अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी' से बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। सुनील दत्त और संजय दत्त ने साथ में मुन्नाभाई एमबीबीएस में एक साथ काम भी किया था।सुनील दत्त ने अपने निजी जीवन में एक आदर्श पिता की छवि को बखूबी निभाया और संजय दत्त को हमेशा सही रास्ता दिखाया। संजय दत्त का करियर बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा।सुनील दत्त और संजय दत्त बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता-बेटे की जोड़ी में से एक हैं। 25 मई 2005 को दिल का दौरा पड़ने से सुनील दत्त का निधन हो गया । सुनील दत्त अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय और व्यक्तित्व को उनके चाहनेवालों के बीच हमेशा याद किया जायेगा।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच.. तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......
ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......
NEET Paper Leak : CJP मार्च में लाठीचार्ज, सोनाक्षी बोलीं- 20 जुलाई याद रखना..NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश में आक्रोश है। बीते दिन 20 जुलाई को CJP यानी ......