विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ


मुंबई : अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में दोनों ने मुंबई पुलिस में अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. विक्की और कैटरीना को सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है.

मुंबई पुलिस  की साइबर शाखा ने आरोपी की पहचान कर ली है. आरोपी कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और उनके पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स लिखता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना)  तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......