'पठान' का फर्स्ट लुक जारी, धांसू अवतार में नजर आए जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम की फिल्म पठान का फर्स्ट लुक आउट


शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया था। वहीं अब मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। 

यह फर्स्ट लुक एक मोशन पोस्टर है, जिसे जॉन अब्राहम ने फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मैं अपने एक्शन को अब बोलने दूंगा। यशराज के 50 सालों के साथ पठान का सेलिब्रेशन, आपकी बिग स्क्रीन पर 2023 में'।

फिल्म के इस फर्स्ट लुक में जॉन हाथ में बंदूक लिए धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका ये डेयरिंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

'पठान' का फर्स्ट लुक जारी, धांसू अवतार में नजर आए जॉन अब्राहम

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

'पठान' का फर्स्ट लुक जारी, धांसू अवतार में नजर आए जॉन अब्राहम

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......