विवादित ट्वीट करने के आरोप में अभिनेता कमाल खान एयरपोर्ट से गिरफ्तार
अभिनेता कमाल खान


नई दिल्ली: अभिनेता कमाल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विवादित ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि अभिनेता को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब कमाल खान को बोरिवली कोर्ट में पेश करेगी. कमाल खान पर साल 2020 में  विवादित ट्वीट एक ट्वीट किया था. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

विवादों से है कमाल खान का पुराना नाता
बता दें कि एक्टर कमाल खान का विवादों से पुराना नाता रहा है. वो फिल्म रिव्यू भी करते हैं. इसके अलावा उन्होंने कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा तमाम अभिनेताओं के खिलाफ भी विवादित टिप्पड़ी करते रहते हैं. कमाल खान कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं. हालांकि कुछ फिल्में कमाल खान ने प्रोड्यूस भी की हैं. बिग बॉस 3 का वो हिस्सा रह चुके हैं.

बताया जा रहा है कई कमाल आर खान के खिलाफ 2020 में एक FIR दर्ज होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. केआरके पर ये भी आरोप है कि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किए थे. कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

विवादित ट्वीट करने के आरोप में अभिनेता कमाल खान एयरपोर्ट से गिरफ्तार

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

विवादित ट्वीट करने के आरोप में अभिनेता कमाल खान एयरपोर्ट से गिरफ्तार

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......