सारा अली खान ने कहा-मैं साबित करके रहूंगी की मैं निर्दोष हूँ
अभिनेत्री सारा अली खान


बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सारा अली ने अपने आपको निर्दोष साबित करने की बात की है. इसके साथ ही सारा ने ये भी लिखा है कि-' कोर्ट में नोक-नोक करके एंट्री तो हो गयी है. अब बस आंख मार के एग्जिट भी हो जाए. हां हूं मैं गलत लेकिन हाय चकाचक-चकाचक भी हूं.'

दरअसल सारा अली खान जल्द ही अभिनेता रितेश देशमुख के कॉमेडी शो केस तो बनता है में शिरकत करने वाली हैं और यह उसी का प्रमोशन है. सारा के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हे शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ऐसे में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली सारा को शो में कॉमेडी का तड़का लगाते देखना दिलचस्प होगा.

वहीं शो में रितेश देशमुख और कुशा कपिला के कुछ तीखे सवालों का जवाब भी सारा को देना पड़ेगा. सारा अली खान के इस एपिसोड को अमेजन प्राइम के मिनी टीवी पर देखा जा सकता है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

सारा अली खान ने कहा-मैं साबित करके रहूंगी की मैं निर्दोष हूँ

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

सारा अली खान ने कहा-मैं साबित करके रहूंगी की मैं निर्दोष हूँ

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......