सरगुन मेहता का जन्मदिन आज, पति रवि ने दी इस खास अंदाज में बधाई
सरगुन मेहता और पति रवि दुबे


छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सरगुन मेहता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। '12/24 करोल बाग' ,'फुलवा’,‘क्या हुआ तेरा वादा’,‘बालिका वधु’ आदि धारावाहिकों में अपने शानदार अभिनय से घर -घर में मशहूर हो चुकीं सरगुन मेहता आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके अभिनेता पति व एंकर रवि दुबे ने सोशल मीडिया के जरिये वाइफ सरगुन मेहता संग एक रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात धारावाहिक ' 12/24 करोलबाग' के सेट पर हुई थी। इस धारावाहिक में यह जोड़ी एक साथ नजर आईं। इस धारावाहिक में दोनों पति -पत्नी के रूप में नजर आये। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई। धारावाहिक में तो यह जोड़ी काफी पसंद की ही गई। इनकी कमेस्ट्री ऑफस्क्रीन भी पसंद की जाने लगी। हालांकि धारावाहिक '12/24 करोल बाग' जल्द ही खत्म हो गया, लेकिन धारावाहिक कि इस जोड़ी का प्यार बरकरार रहा और दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली ।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

सरगुन मेहता का जन्मदिन आज, पति रवि ने दी इस खास अंदाज में बधाई

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

सरगुन मेहता का जन्मदिन आज, पति रवि ने दी इस खास अंदाज में बधाई

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......