गए थे आशीर्वाद लेने,लेकिन पूरे अनादर के साथ भगाए गए रणबीर-आलिया
अपनी पिक्चर की सफलता की आस लिए रणबीर और आलिया पहुँचे थे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर


लखनऊ:-बॉलीवुड के दिन फ़िलहाल कुछ दिनो से ठीक नही चल रहे, कभी देश के लोगों पर बॉलीवुड का राज़ हुआ करता था,  एक जमाना था जब पिक्चरों की टिकटें ब्लैक हुआ करती थी आज आलम ये है की सिनेमा घरों में लोग जाने से कतराने लगे है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे ख़राब कंटेंट, बोगस स्क्रीन्प्ले इत्यादि, किंतु एक प्रमुख कारण जो आज के समय प्रासंगिक जान पड़ता है वह है बॉलीवुड की हिंदुत्व के प्रति घृणा, जिस हिसाब से बॉलीवुड में हिंदू देवी देवताओं का अपमान दिखाया जाता रहा, वह किसी से छिपा हुआ नही था, फिर चाहे वो आमिर खान की पीके रही हो, या se@@ दुर्गा, इतना ही नही स्वयं अभिनेता भी हिंदू धर्म का अपमान करते थे,ख़ैर अगर इसपर बात करें तो फ़ेहरिस्त काफ़ी लम्बी हो जाएगी।

जैसा की हर तरफ़ ज़ोरों शोरों से  ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन चल रहा है इसी क़वायद में अपनी पिक्चर की सफलता की आस लिए रणबीर और आलिया पहुँचे थे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, लेकिन उन्हें क्या पता था की उनका स्वागत कुछ इस तरह किया जाएगा कि उन्हें उल्टे पैर भागना पड़ जाएगा॥


दरअसल पूरा मामला रणबीर कपूर के 11 साल पहले दिए गए बयान को लेकर हुआ जिसमें रणबीर ने खुद को I am a beef guy कहा था, सूत्रों की माने तो बजरंग दल के लोगों ने रणबीर आलिया का जमकर विरोध किया, मामला इस हद तक पहुँच गया की दोनो को बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा, इससे यह अटकलें ज़रूर लगाई जा सकती है कि अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र का हस्र क्या होने वाला है।क्या यह बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा पाएगी या औंधे मुँह गिरेगी यह तो वक्त ही बताएगा।गौर तलब है की अयान मुखर्जी पहले ही हिन्दू विरोधी बातें कर चुके है॥

जिस तरह से लोग बॉलीवुड के पिक्चरो को नकार रहे है, अगर उससे भी बॉलीवुड सबक़ नही लेता तो उसका बँटाधार होना तय है ॥

अधिक मनोरंजन की खबरें

गए थे आशीर्वाद लेने,लेकिन पूरे अनादर के साथ भगाए गए रणबीर-आलिया

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

गए थे आशीर्वाद लेने,लेकिन पूरे अनादर के साथ भगाए गए रणबीर-आलिया

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......