प्रभास अयोध्या में कर सकते हैं आदिपुरुष का टीज़र लॉंच
आदिपुरुष एक पौराणिक कथा पर आधारित है,जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में हैं


लखनऊ:-प्रभास जल्द ही बेसब्री बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे।  आदिपुरुष ने प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है,क्योंकि राधे श्याम के बाद आदिपुरुष प्रभास की पहली रिलीज होगी।  आदिपुरुष को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है, जो इसे बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड के लिए भी एक ऐतिहासिक यात्रा बनाता है।  अब, आदिपुरुष का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है।  फिल्म का टीज़र कथित तौर पर 3 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा। आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित एक पौराणिक फिल्म है।

प्रभास की पिछली फ़िल्म राधे श्याम के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने से प्रभास को पर झटका लगा  था, हालाँकि वह अब आदिपुरुष का प्रचार शुरू करने के लिए कमर कस रहे हैं।  पिंकविला के मुताबिक अक्टूबर के पहले हफ्ते में फिल्म का टीजर रिलीजकिया जाएगा.  माना जा रहा है की 3 अक्टूबर को आदिपुरुष के टीज़र  को भगवान राम के दिव्य जन्म स्थान अयोध्या में एक भव्यऑन-ग्राउंड कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। एक तरफ़ जहां टीज़र 03 अक्तूबर को लॉंच किया जाएगा तो वही ट्रेलर 12 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगा।

आदिपुरुष एक पौराणिक कथा पर आधारित है,जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में हैं।  कुछ दिनों पहले फिल्म का एक फैन मेडपोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  आदिपुरुष में सैफ अली खान को लंकेश के रूप में प्रस्तुत किया है।  यह उनका तेलुगु डेब्यू है।  कलाकारों में कृति सनोन और सनी सिंह शामिल हैं।  यूवी क्रिएशंस ने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये में तेलुगु संस्करण केअधिकार हासिल कर लिए हैं।


अधिक मनोरंजन की खबरें

प्रभास अयोध्या में कर सकते हैं आदिपुरुष का टीज़र लॉंच

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

प्रभास अयोध्या में कर सकते हैं आदिपुरुष का टीज़र लॉंच

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......