फिल्म अभिनेता अरुण बाली का निधन, लंबी बीमारी से थे परेशान
अभिनेता अरुण बाली


भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अरुण बाली का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. वह 79 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे. अरुण बाली ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी. अरुण बाली बॉलीवुड फिल्मों के पॉपुलर चरित्र अभिनेता रहे हैं.

बता दें कि बाली ने 'सौगंध', 'यलगार', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'खलनायक', 'राम जाने', 'पुलिसवाला गुंडा', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'सत्या', 'शिकारी', 'हे राम', 'आंखें', 'जमीन', 'अरमान', 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'बर्फी', 'ओह माय गॉड', 'पीके', 'एयरलिफ्ट', 'बागी', 'केदारनाथ', 'पानीपत' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

अरुण बाली की  7 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'गुडबाय' रिलीज हुई है. इस फिल्म में वो नीना गुप्ता के पिता बने थे. दुखद है कि फिल्म रिलीज के दिन ही अरुण बाली निधन हो गया. अरुण बाली ने टीवी में अपने अलग-अलग किरदारों से खूब नाम कमाया. उन्होंने 'नीम का पेड़', 'दस्तूर', 'चाणक्य', 'देख भाई देख', 'द ग्रेट मराठा', 'शक्तिमान', 'स्वाभिमान', 'देस में निकला होगा चांद', 'कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन', 'वो रहने वाली महलों की' और 'देवों के देव महादेव' जैसे मशहूर और पॉपुलर सीरियलों में काम किया था.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

फिल्म अभिनेता अरुण बाली का निधन, लंबी बीमारी से थे परेशान

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

फिल्म अभिनेता अरुण बाली का निधन, लंबी बीमारी से थे परेशान

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......