शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिली ट्रीट, पठान का टीजर रिलीज
पठान का टीजर रिलीज


अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म पठान का टीजर रिलीज हो गया है। जिसे देखने के बाद फैंस जबरदस्त उत्साहित हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हर तरफ बुधवार को सिर्फ शाहरुख खान और पठान टीजर ही ट्रेंड कर रहा है।

शाहरुख ने खुद सोशल मीडिया पर टीजर का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए... पठान का टीजर रिलीज हो गया है।

टीजर की बात करें तो इसमें में किंग खान विलेन लुक में दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान इसमें जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के फाइटिंग सीन्स टीजर की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी फुल एक्शन अवतार में हैं। टीजर में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के रोमांटिक सीन्स की भी एक झलक देखने को मिली है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ अगले साल 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने जा रही है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)  

अधिक मनोरंजन की खबरें

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिली ट्रीट, पठान का टीजर रिलीज

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिली ट्रीट, पठान का टीजर रिलीज

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......