जान्हवी कपूर सोशल मीडिया से कमाए हुए पैसा का यहां करतीं हैं इस्तेमाल
जान्हवी कपूर


नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर हर कोई अब ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे है. उसके पीछे की वजह है कमाई। जी हां सोशल मीडिया पर लोग तेजी से पैसे कमा रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी इस रेस में हैं. जान्हवी ग्लैमरस तस्वीरों को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह अच्छा खासा पैसा कमाती हैं. लेकिन शायद है कोई होगा जो इस पैसे के बारे में जानता होगा कि वह कहां खर्च करती हैं.



गौरतलब है जान्हवी अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. जान्हवी अपने बोल्ड लुक से हर बार फैंस को घायल कर ही देती हैं. इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर के 20.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वो हर पोस्ट के लिए मोटी रकम लेती हैं.



कहां खर्च करती हैं पैसे
दरअसल अभिनेत्री इन पैसों से अपनी EMI भरती हैं. जान्हवी ने खुद इस बारे में बताया है. एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा-'मुझे कई बार लोग पूछते हैं कि मैं फिल्मों में सिंपल सी दिखने वाली लड़की रहती हूं लेकिन सोशल मीडिया पर बिल्कुल अलग दिखती हूं. लोगों के लिए एक इंसान की दो इमेज को गले से नीचे उतारना मुश्किल होता है. लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है'.



एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'लोग मुझे मनीष मल्होत्रा की साड़ी में देखते हैं और शॉर्ट्स में भी देखते हैं, ऐसे में उनके मन में दो इमेज क्रिएट होती हैं. एक हिस्सा मेरे काम का है और दूसरा मेरी पर्सनल लाइफ का.' इसके अलावा जान्हवी ने ये भी बताया कि वो ज्यादा से ज्यादा कोशिश करती हैं कि ब्रैंड्स उन्हें एंडॉर्समेंट के लिए अप्रोच करें, जिससे वो अपनी EMI भर सकें.



जान्हवी ने आगे कहा- 'मैं अच्छी दिखूंगी तो, लोग मुझे देखेंगे और मुझें ब्रैंड्स भी देखेंगे. इससे में ज्यादा पैसे कमाउंगी और अपनी EMI आसानी से भर पाउंगी'.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया से कमाए हुए पैसा का यहां करतीं हैं इस्तेमाल

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया से कमाए हुए पैसा का यहां करतीं हैं इस्तेमाल

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......