ट्विंकल खन्ना की जासूसी करते हुए अक्षय कुमार पहुंचे लंदन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना


कहा जाता है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, जब चाहो इसे शुरू कर सकते हो। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश कर रही हैं बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना। फ़िल्मी दुनिया से दूर ट्विंकल खन्ना इन दिनों लंदन में मास्टर की पढ़ाई कर रही हैं। इसी दौरान उनकी जासूसी करने उनके अभिनेता पति अक्षय कुमार भी हाल ही में लंदन पहुंचे।

दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। यह अभिनेत्री के कॉलेज का वीडियो है। इस वीडियो के जरिए ट्विंकल खन्ना ने बताया है कि अक्षय कुमार यूनिवर्सिटी में जासूसी कर रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'कैसा लगता है मास्टर की पढ़ाई पूरी करने के लिए एक बड़े स्टूडेंट के तौर पर फिर से यूनिवर्सिटी जाना। मुझे ऐसा लगता है कि मेरे दिमाग को हर दिन एक वाशिंग मशीन में फेंका जाता है और फिर साफ-सुथरे विचारों के साथ घूमने में खुशी की बात है। ऐसी शामें होती हैं जब मैं अपने असाइनमेंट पर काम कर रही होती हूं और बच्चे अपनी डाइनिंग टेबल पर काम कर रहे होते हैं, जिसमें कागज बिखरे होते हैं और पेंसिल शेयर करते हैं। और जब मेरे पति मुझे यूनिवर्सिटी से लेने आते हैं तो मैं एक छोटी बच्ची में बदल जाती हूं। लव कमेंट करें अगर आप भी मानते हैं कि ऐसा कुछ भी करने में कभी देर नहीं हुई है।'

ट्विंकल की इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलेब्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स ट्विंकल की तारीफ़ भी कर रहे हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

ट्विंकल खन्ना की जासूसी करते हुए अक्षय कुमार पहुंचे लंदन

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

ट्विंकल खन्ना की जासूसी करते हुए अक्षय कुमार पहुंचे लंदन

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......