शहनाज गिल को मिला फिल्मफेयर अवार्ड, किया सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट, वीडियो वायरल
अभिनेत्री शहनाज़ गिल


बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अभिनेत्री शहनाज़ गिल हाल ही में दुबई में एक अवार्ड फंक्शन में हिस्सा लेने गई थी. इस दौरान उन्हें एक अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस अवार्ड को उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अवॉर्ड मिलने के बाद उन्हें दो शब्द कहने के लिए माइक दिया गया.

 इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि, 'मैं ये अवॉर्ड अपनी फैमिली, अपनी फ्रेंड्स और अपनी टीम को बिलकुल भी डेडिटेक नहीं करूंगी क्योंकि ये मेरी मेहनत है. और तू मेरा है और मेरा ही रहेगा... ठीक है. एक चीज और, मैं एक बंदे को थैंक्यू बोलना चाहती हूं. थैंक्स मेरी लाइफ में आने के लिए और मेरे पर इतना इनवेस्ट करने के लिए कि मैं यहां तक पहुंच पाई हूं. सिद्धार्थ शुक्ला ये तुम्हारे लिए है.'

बता दे कि शहनाज गिल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शहनाज की इस स्पीच के बाद जहां इस अवार्ड फंक्शन में मौजूद हर कोई तालियां बजाने लगा. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की आंखें एक बार फिर से ख़ुशी से नम हो गई हैं.

गौरतलब है कि फैंस के बीच सिडनाज के नाम से मशहूर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 13 में हुई थी। शो में दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी लेकिन समय के साथ ये दोनों करीब आने लगे। दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती थी और फैंस ने इस जोड़ी को सिडनाज नाम दिया था। सिद्धार्थ इस शो के विजेता रहे.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

शहनाज गिल को मिला फिल्मफेयर अवार्ड, किया सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट, वीडियो वायरल

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

शहनाज गिल को मिला फिल्मफेयर अवार्ड, किया सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट, वीडियो वायरल

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......