कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी की तैयारियां जोरों पर
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा


बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं । इन दिनों दोनों की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। वहीं अब इस कपल को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह कपल अगले साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक फाइनल हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शादी में करण जौहर और अश्विनी यार्डी शामिल होंगे। क्योंकि ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के बहुत करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुलप्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। इस शादी के लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इतना ही नहीं मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी की तैयारियां जोरों पर

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी की तैयारियां जोरों पर

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......