बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का एक और गीत रिलीज
इस गाने में एक बड़े घर की बेटी का चित्रण किया गया है।


भोजपुरी फिल्मों की सुपर सिंगर नेहा राज और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का एक और गीत रिलीज हुआ है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड से रिलीज हुए “मुझे रोटी बनाने नहीं आता है” इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने में एक बड़े घर की बेटी का चित्रण किया गया है। जो शादी के बाद ससुराल में आके क्या सोचती है। जहा इसकी भूमिका माही ने बखूबी निभाई है वहीं नेहा ने भी अपनी आवाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। 

गाने में माही कहती हैं कि, “सावन में करती थी बीटेक की पढ़ाई किचन में आज तक हाथ न लगाई ना ही चौकी पे बेलना चलाना आता है बस घर में बैठ के खाना आता है मुझे रोटी नहीं राजा जी बनाने आता है।” इस गाने की शूटिंग बहुत मजेदार तरीके से की गई थी। जिससे गाने को देखने मे इतना मजा आ रहा है। गाने की लोकेशन के साथ साथ बैकग्राउंड डांसरों ने भी इसे बेहद ही खास तरीके से निभाया है। गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमने जब ये गाना सुना तो बहुत ही मजा आया। 

उस समय हमने सोचा कि इसे जल्द से जल्द शूट करते हैं और भोजपुरिया ऑडियंस को इससे जुड़ने का मौका देते हैं। गाने को नेहा और माही ने बेहद ही खास तरीके से निभाया है। गाने को लेकर नेहा ने कहा कि जब मैंने गाने के बोल सुने तो मुझे एक पल के लिए ऐसा लगा कि ये मेरी ही कहानी है, जिसे गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। माही ने भी खुद को गाने से जोड़कर देखा कि जब मेरी शादी होगी तो शायद यही समस्या मेरे साथ भी हो सकती है, क्योंकि मुझे भी किचन के काम ठीक से नहीं आता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का एक और गीत रिलीज

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का एक और गीत रिलीज

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......