अभिनेता टॉम क्रूज का लेटेस्ट वीडियो वायरल, फैंस को किया शुक्रिया
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज


हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम क्रूज का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे आसमान में उड़ रहे प्लेन से छलांग लगा कर फैंस को अपनी फिल्म टॉप गन- मेवरिक को प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस वीडियो को खुद टॉम क्रूज ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। 

वीडियो के जरिये टॉम क्रूज ने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा-''हमें आपको एंटरनेट करने की अनुमति देने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। आपने मेरी फिल्म को इतना प्यार दिया इसके लिए बहुत धन्यवाद। आप सभी को आने वाली छुट्टियों के लिए बहुत शुभकामनाएं, मैं नहीं चाहता था कि बिना आप सभी का आभार जताए, ये साल खत्म करूं।' वीडियो के अंत में टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन- मेवरिक की छोटी सी झलक भी है।

गौरतलब है कि टॉम क्रूज की लेटेस्ट रिलीज फिल्म टॉप गन- मेवरिक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 1986 में आई टॉप गन का ऑफिशियल रीमेक थी। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ये पैरामाउंट पिक्चर्स की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। टॉम क्रूज ने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया। टॉम क्रूज फिलहाल मिशन इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म 14 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

अभिनेता टॉम क्रूज का लेटेस्ट वीडियो वायरल, फैंस को किया शुक्रिया

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

अभिनेता टॉम क्रूज का लेटेस्ट वीडियो वायरल, फैंस को किया शुक्रिया

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......