अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शेयर की गुजराती थाली की झलक
फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन


फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इन सब के बीच वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को जानकारी दी थी कि वो इन दिनों गुजरात के वडोदरा शहर में हैं, जहां वे गुजराती कल्चर का जमकर आनंद उठा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक अपने सामने टेबल पर रखी दो गुजराती थालियों की ओर इशारा करते हुए दिख रहे हैं, जो कई सारे लजीज पकवानों से भरी हुई हैं। थाली का साइज इतना बड़ा है कि एक्टर खुद भी इसे हाथ लगाने से डर रहे हैं क्योंकि कार्तिक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- "हाथ नहीं लगा रहा, सिर्फ देख रहा हूं।"

कार्तिक के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कार्तिक की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा-'मुझे भी चाहिए शहजादा!' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-'बस डाइट पर रहिये और खुश रहिये!' कार्तिक आर्यन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वे जल्द ही अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म 'शहजादा' और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में अभिनय करते नजर आयेंगे।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शेयर की गुजराती थाली की झलक

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शेयर की गुजराती थाली की झलक

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......