क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर उर्वशी रौतेला ने मांगी ये 'दुआ'!
उर्वशी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि प्रेयिंग यानी प्रार्थना करना.


नई दिल्ली : भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में ऋषभ पंत को गंभीर चोट आई है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक इंस्टाग्राम पोस्ट कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट
हादसे के वीडियो में पंत की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती नजर आ रही है. कुछ ही सेकेंड के अंदर उनकी कार सड़क के दूसरी तरफ पहुंच जाती है और आग लगने की वजह से कार पूरी तरह से जल जाती है. इस हादसे के कुछ घंटों के बाद उर्वशी रौतेला  ने एक पोस्ट शेयर किया.

इंस्टाग्राम पर उर्वशी ने किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उर्वशी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है. लेकिन इसके कैप्शन ने सभी की अटेंशन बटोर ली है. उर्वशी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि प्रेयिंग यानी प्रार्थना करना. इस फोटो में भले ही एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं लेकिन ऋषभ पंत को अक्सर ट्रोल करने की वजह से लोगों ने एक्ट्रेस पर तानों की बौछार शुरू कर दी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर उर्वशी रौतेला ने मांगी ये 'दुआ'!

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर उर्वशी रौतेला ने मांगी ये 'दुआ'!

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......