78 साल के हुए जावेद अख्तर, बेटे फरहान ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई
फरहान अख्तर और जावेद अख्तर


मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपने पिता जावेद अख्तर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. गौरतलब है कि जावेद अख्तर मंगलवार को 78 साल के हो गए हैं. फरहान ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए पिता जावेद अख्तर के लिए बधाई संदेश लिखा है. तस्वीर में जावेद ने कोट पहन रखा है और कैमरे को पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुये फरहान ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे पा, आप जानते हैं कि आप मेरे लिए और हर उस व्यक्ति के लिए क्या मायने रखते हैं, जिसके जीवन, सोच और काम को आपने बेहतरी के लिए प्रभावित किया है. लव यू.” यह तस्वीर उन्होंने अपने पिता को भी टैग की है. उनकी बहन जोया और पत्नी शिबानी ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है. अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी दिल वाला इमोजी पोस्ट किया.

जावेद की निर्देशक-बेटी जोया अख्तर ने भी अपने पिता की तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. पिता जावेद अख्तर के बर्थडे के मौके पर इंस्टाग्राम पर जोया अख्तर ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे पा" जोया द्वारा शेयर की गई मोनोक्रोम तस्वीर काफी पुरानी है, जिसमें जावेद अख्तर को समुद्र के किनारे खड़े देखा जा सकता है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

78 साल के हुए जावेद अख्तर, बेटे फरहान ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

78 साल के हुए जावेद अख्तर, बेटे फरहान ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......