सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, अंबानी फैमिली ने भी की शिरकत
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी


सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद अब उनका रिसेप्शन चर्चा में है। सिद्धार्थ और कियारा के मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट रिसेप्शन में अकेले पहुंचीं। विक्की कौशल भी बिना कटरीना कैफ के साथ अकेले ही पहुंचे। इसके अलावा रिसेप्शन में अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर, अनुपम खेर, अर्पिता और आयुष शर्मा, दिशा पटानी, वरुण धवन, करीना कपूर खान, करण जोरा, काजोल, अजय देवगन शामिल हुए।

वही अंबानी परिवार के लिए यह शादी खास थी क्योंकि कियारा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बचपन की दोस्त हैं। आकाश और श्लोका अंबानी भी कियारा और सिद्धार्थ के रिसेप्शन में शामिल हुए। घुसते ही सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। आकाश सर ..., आकाश सर... की आवाजों पर आकाश और श्लोका अंबानी की हंसी नहीं रुक पाई। दोनों ने फोटोग्राफर्स को उनके मनचाहे पोज दिए और मुस्कुराते हुए उन्होंने फोटोग्राफर्स से बातचीत की। आकाश और श्लोका अंबानी के वीडियो को देखने के बाद प्रशंसकों ने दोनों की जमकर तारीफ की। नेटिजेंस ने कहा है कि इतने बड़े परिवार से होने के बावजूद दोनों में कोई घमंड नहीं है। श्लोका द्वारा पहनी गई साड़ी की भी कई लोगों ने तारीफ की। कई लोगों ने कहा है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को इनसे कुछ सीखना चाहिए।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, अंबानी फैमिली ने भी की शिरकत

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, अंबानी फैमिली ने भी की शिरकत

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......