दोस्त सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए अनुपम खेर
अनुपम खेर और सतीश कौशिक


निर्देशक, निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से मनोरंजन जगत शोक में डूबा है। इससे उनके करीबी दोस्त अभिनेता अनुपम खेर को बड़ा झटका लगा है। खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त की। अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाले सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

सतीश कौशिक की आकस्मिक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती 45 साल पुरानी थी। दोनों एनएसडी में साथ थे और बाद में साथ में करियर की शुरुआत की। खेर और कौशिक रोज रात 8 या 8ः30 बजे एक-दूसरे को फोन करते थे।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते के बारे में बात की है। उनका यह वीडियो फैंस को भी इमोशनल कर रहा है। अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- जिंदगी तो आगे बढ़ानी पड़ती है…। मैं जिंदगी को आगे बढ़ा रहा हूं मेरे दोस्त…। तुम हमेशा मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा बने रहोगे।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक मनोरंजन की खबरें

दोस्त सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए अनुपम खेर

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

दोस्त सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए अनुपम खेर

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......