अनीश छाबड़ा के गाए फ्रेंडशिप एंथम शायराना ने जीता इम्तियाज अली का दिल
इम्तियाज़ अली श्याराना म्यूजिक वीडियो के लांच पर पहुंचे और उन्होंने अनीश को इस एंथम को लिखने गाने और कंपोज़ करने के लिए ढेरों बधाई दी।


इम्तियाज़ अली जिन्होंने हमें कई सुपरहिट म्यूजिकल रोमांटिक फिल्में दी है जैसे कि  जब वी मेट श्रॉकस्टार तमाशा ने अनीश छाबड़ा द्वारा कंपोज्ड एक फ्रेंडशिप एंथम शायराना  की जमकर तारीफ की। अनीश छाबड़ा जिन्होंने शायराना गाने को गाया और कंपोज़ किया है उन्होंने इस म्यूजिक वीडियो के माध्यम से दोस्ती के कांसेप्ट को फिर से एक नयी परिभाषा दी है। इस वीडियो को देखकर आपको उन दिनों की याद आ जाएगी जब दोस्ती सच्ची और स्वार्थ होती थी।

इम्तियाज़  अली श्याराना म्यूजिक वीडियो के लांच पर पहुंचे और उन्होंने अनीश को इस एंथम को लिखने गाने और कंपोज़ करने के लिए ढेरों बधाई दी। उन्होंने वीडियो के डायरेक्टर विशाल मुंद्रा और अनीश दोनों को साथ में मिलकर इस खूबसूरत गाने की रचना करने के लिए काफी सराहा।

अनीश की तारीफ करते हुए इम्तियाज अली ने कहा इसका श्रेय अनीश के गुरु श्री सुधांशु शर्मा को जाता है  क्योंकि आज कल कई गायक शॉर्टकट लेते है और मेहनत करने से कतराते है लेकिन तुम्हारी आवाज़ पूरी तरह से तैयार है। इस को ऐसे ही बनाये रखना।

शायराना जिसको इस साल का फ्रेंडशिप एंथम माना जा रहा है उसको विशाल मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है और वीडियो में अनीश छाबड़ा राहुल जेठवा ए सिद्धार्थ शॉ और दीपक सिंवाल नजर आ रहे है। वीडियो को तीन दिन में 5 मिलियन व्यूज से ज्यादा मिल चुके है।

अनीश छाबड़ा कई फिल्म प्रोजेक्ट में भी बिजी है और इसके अलावा वह सिंगर और कंपोजर के रूप में और कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आने वाले महीनों में उनके कई सिंगल रिलीज़ होने वाले हैं। अपने काम को लेकर उत्साह जताते हुए अनीश ने कहा मैं अपने आने वाले प्रोजेक्ट के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

अनीश छाबड़ा के गाए फ्रेंडशिप एंथम शायराना ने जीता इम्तियाज अली का दिल

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

अनीश छाबड़ा के गाए फ्रेंडशिप एंथम शायराना ने जीता इम्तियाज अली का दिल

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......