शाह रुख खान की मूवी को दुनियाभर में किया जा रहा पसंद
फाइल फोटो


दुनिया भर में डंका बज रही शाह रुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देख लगता है कि यह अभी थमने का नाम नहीं लेगी। रिलीज होते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट‌ की ऐसी सुनामी लेकर लाई, कि इसके आगे पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड फीका पड़ गया। 

बॉक्स ऑफिस पर छाया 'जवान' का जादू

जवान ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब यह एक्शन ओरिएंटेड फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बनने की लिस्ट में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म कुछ ही दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा टच कर जाएगी। वहीं, दुनियाभर में 'जवान' 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।

वर्ल्डवाइड कर ली इतनी कमाई

जवान फिल्म एटली कुमार (Atlee Kumar) की बॉलीवुड में पहली फिल्म है। वहीं, शाहरुख खान के साथ भी उन्होंने पहली बार काम किया। फर्स्ट टाइम में ही एटली की फिल्म ने कुछ ही दिनों में जीत का शतक लगा दिया। अब फिल्म की नजर 1000 करोड़ की कमाई पर है। दुनिया भर में जवान फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 16वें दिन यानी कि शुक्रवार को मूवी का कलेक्शन 937.67 करोड़ हो गया। इस रफ्तार से आगे बढ़ाने वाली ये फिल्म अब भी 'पठान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। 

ऑस्कर में जाएगी जवान

हाल ही में निर्देशक एटली कुमार ने फिल्म को ऑस्कर में भेजे जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इसके लिए वह शाह रुख खान से बात करेंगे।

फिल्म में शाह रुख खान और नयनतारा के अलावा दीपिका पादोकुण  और संजय दत्त भी हैं। उन्होंने कैमियो किया है।


अधिक मनोरंजन की खबरें

शाह रुख खान की मूवी को दुनियाभर में किया जा रहा पसंद

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

शाह रुख खान की मूवी को दुनियाभर में किया जा रहा पसंद

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......