शाह रुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला ये तोहफा
फाइल फोटो


बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान की इस साल की बेहतरीन फिल्म 'जवान' ने फैंस का जमकर एंटरटेन किया। बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर के 'जवान' फैंस की फेवरेट बनी। इस बीच सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है।
ऐसे में शाह रुख के बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं कि आप 'जवान' को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'जवान'

बीते दिनों में ये चर्चा काफी हुई कि शाह रुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म 'जवान' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में फैंस 'जवान' की ओटीटी रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच शाह रुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर देर रात 12 बजे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली की 'जवान' को रिलीज कर दिया गया है।

अब आप घर बैठे आराम से नेटफ्लिक्स पर शाह रुख खान की शानदार फिल्म 'जवान' का आनंद ले सकते हैं। सिनेमाघरों में लगभग 2 महीने तक ऑडियंस का मनोरंजन करने वाली 'जवान' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। देखना ये दिलचस्प रहेगा की ओटीटी पर 'जवान' को किस तरह का रिस्पॉन्स मिलता है।

बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' ने रचा इतिहास

शाह रुख खान और साउथ सुपरस्टार नयनतारा स्टारर 'जवान' ने अपनी शानदार कमाई के प्रदर्शन से हर किसी को हैरान किया है। गौर करें 'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 642.57 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है।

इसके साथ ही 'जवान' शाह रुख खान के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी है। इतना ही नहीं इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 1146 करोड़ से ज्यादा का बंपर कलेक्शन भी किया है। 

अधिक मनोरंजन की खबरें

शाह रुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला ये तोहफा

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

शाह रुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला ये तोहफा

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......