पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में सुष्मिता सेन
फाइल फोटो


रोमान संग पार्टी में पहुंची सुष्मिता सेन अपने प्रेम संबंधों को लेकर सितारे अक्सर चर्चा में रहते हैं। कहीं किसी के साथ अगर वह नजर आ जाएं, तो पैपराजियों के कैमरे में कैद उनकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब अभिनेत्री सुष्मिता सेन पहुंची निर्माता रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी पर अपने पूर्व प्रेमी रोमान शॉल के साथ।

आर्या 3 के प्रमोशन में भी दिखे थे साथ 

रोमान और सुष्मिता ने अपने रास्ते अलग होने की सूचना साल 2021 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी थी। सुष्मिता ने लिखा था कि दोस्ती से शुरुआत हुई थी। हम दोस्त हैं। रिश्ता कब का खत्म हो गया है, लेकिन प्यार है। हालांकि इस पोस्ट के बाद भी कई मौकों पर रोमान, सुष्मिता के साथ उनके पारिवारिक आयोजनों में भी नजर आते रहे। पिछले दिनों आर्या 3 के प्रमोशन के दौरान भी रोमान को सुष्मिता की हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखते देखा गया।

फिर से एक दूसरे के साथ सुष्मिता और रोमान

अब दीवाली पार्टी पर सुष्मिता का हाथ पकड़कर उन्हें रोमान का सीढ़ियों से उतारना, सुष्मिता का रोमान के करीब खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाना कोई और ही कहानी बयां कर रहा है। दोनों के बीच ये नजदीकियां देखकर सुष्मिता के प्रशंसक अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों फिर एकदूसरे के साथ हैं।

एक प्रशंसक ने इन्हें साथ देखकर इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि दोनों को साथ देखकर अच्छा लगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ब्रेकअप के बाद क्या ये वाकई साथ आ गए हैं कि यह केवल दोस्ती है? खैर, ये दोस्ती है या प्यार इस पर से पर्दा तो खुद सुष्मिता और रोमान ही उठा सकते हैं।

अधिक मनोरंजन की खबरें

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में सुष्मिता सेन

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में सुष्मिता सेन

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......