24वें दिन '12th फेल' इतनी हुई कमाई
फाइल फोटो


अभिनेता विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12th फेल' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 24 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आई है। लोगों से इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।

'12th फेल' ने अपने ओपनिंग डे पर 1.11 करोड़ का कारोबार किया था। उसके बाद से यह फिल्म धीरे-धीरे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार आगे बढ़ने लगी। बीते शनिवार को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब फिर रविवार को इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह 'टाइगर 3' है। चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 24 वें दिन कितने की कमाई की।

24वें दिन '12th फेल' इतनी हुई कमाई

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12th फेल' की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के 24वें दिन की कमाई की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कम बजट में बनी इस फिल्म ने 24वें दिन सिर्फ 53 लाख की कमाई की है। वहीं, शनिवार को फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगभग 1 करोड़ 55 लाख का बिजनेस किया था।

पहले हफ्ते फिल्म ने 13.04 करोड़, दूसरे हफ्ते 14.21 करोड़ और तीसरे हफ्ते 8.65 करोड़ की कमाई की। वहीं, 12वीं फेल के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक हिंदी में 38.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

अधिक मनोरंजन की खबरें

24वें दिन '12th फेल' इतनी हुई कमाई

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

24वें दिन '12th फेल' इतनी हुई कमाई

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......