ओरी ने बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को बताया घमंडी और जैकलीन के बारे कही ये बात
ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि, और श्रुति हासन


नई दिल्ली : ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि सोशल मीडिया का जाना माना चेहरा हैं. ओरी बॉलीवुड की कई हीरोइनों के साथ अक्सर देखा गया है. क्रिसमस डे पर ओरी ने रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सत्र की मेजबानी की.  इस दौरान उन्होंने अपने निजी जीवन और मशहूर हस्तियों से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.


ओरी ने बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड की कौन सी हस्ती है जो रियल है और कौन है जो बहुत घमंडी है. इसके साथ ही उन्होंने श्रुति हासन की शादी को लेकर भी बात की, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया है.

बीते कुछ सालों से ओरी हर दूसरे दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. सेलिब्रिटी पार्टियों में वह अक्सर नजर आते हैं और लगभग हर स्टार किड के दोस्त हैं. ओरी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह कई स्टार्स के हर राज जानते हैं. ओरी ने इंडस्ट्री में अपने सबसे करीबी दोस्तों के बारे में बात की, आलोचना के खिलाफ कुछ स्टार किड्स का बचाव किया, लेकिन यह बताने में भी संकोच नहीं किया कि कौन उन्हें गलत तरीके से परेशान करता है?

ओरी से यूजर ने पूछा था सवाल
एक यूजर के सवाल पर ओरी ने ओरी श्रुति हासन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, यूजर ने सवाल किया, ‘हाय ओरी क्या कोई सेलिब्रिटी है जिसने आपको फोटो के लिए पोज देते समय अनावश्यक रवैया दिखाया है?’ यदि आप नाम नहीं ले सकते तो बस इशारा दें…’

श्रुति हासन हैं बहुत रूड
ओरी ने उस यूजर का जवाब देते हुए बताया कि श्रुति हासन के बारे में बताया. उन्होंने कहा, मैंने कभी उसके साथ फोटो क्लिक करवाने को नहीं कहा, हम एक इवेंट में मिले थे, जहां वो मेरे साथ बहुत रूड बिहेव कर रही थी. मैं उसे जानता भी नहीं हूं. मुझे बहुत बुरा लगा था.

जैकलीन की ओरी ने की जमकर तारीफ
एक अन्य ने सवाल किया इंडस्ट्री में आप सबसे अधिक दिखावटी और सबसे सच्चा व्यक्ति किसे मानते हैं? ओरी ने जवाब देते हुए कहा- वह यादृच्छिक मिस यूनिवर्स जिसका नाम मुझे याद नहीं आ रहा है… और सबसे वास्तविक, जैकलीन.’ ओरी ने कहा कि जैकलीन इंडस्ट्री की ‘सबसे प्यारी’ और ‘सबसे जमीन से जुड़ी’ इंसान हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

ओरी ने बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को बताया घमंडी और जैकलीन के बारे कही ये बात

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

ओरी ने बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को बताया घमंडी और जैकलीन के बारे कही ये बात

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......