इश्क तेरा तड़पावे गाने पर श्रद्धा कपूर ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
श्रद्धा कपूर


नई दिल्ली: श्रद्धा कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपनी भाभी शजा मोरानी के बेबी शावर में शिरकत की थी, जहां उन्हें हरे रंग के पारंपरिक परिधान में देखा गया. एक्ट्रेस ज्वैलरी में काफी हसीन लग रही हैं. उन्होंने कजिन प्रियांक शर्मा की मां पद्मिनी कोल्हापुरे और शजा मोरानी की बहन जोया मोरानी के साथ भी पोज दिए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके डांस वीडियो से खींचा, जो अब वायरल हो रहा है.

श्रद्धा कपूर वीडियो में दिल खोलकर नाच रही हैं और सुखबीर के गाने ‘इश्क तेरा तड़पावे’ पर ठुमके लगा रही हैं. वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ, फैंस कमेंट सेक्शन पर फायर और हार्ट इमोज शेयर करके एक्ट्रेस और उनके डांस की तारीफ करने लगे. एक्ट्रेस के कजिन प्रियांक शर्मा ने बेबी शॉवर फंक्शन से कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा कीं, जिसमें श्रद्धा कपूर के अलावा उनकी मां पद्मिनी कोल्हापुरे और पत्नी शजा की बहन जोया मोरानी नजर आ रही हैं.

श्रद्धा कपूर एक फोटो में कपल और उनके दोस्तों के साथ पोज देती दिखीं. उन्होंने खास मौके पर पारंपरिक लुक अपनाया हुआ था. उन्होंने नाक और कान की ज्वैलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया.

एक अन्य फोटो में पद्मिनी कोल्हापुरे, बेटे-बहू प्रियांक और शजा के साथ पोज देती दिखीं. उन्होंने खास मौके पर हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी. काम की बात करें, तो श्रद्धा कपूर अगली बार राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

इश्क तेरा तड़पावे गाने पर श्रद्धा कपूर ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

इश्क तेरा तड़पावे गाने पर श्रद्धा कपूर ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......