करीना कपूर ने Ex बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को किया नजरअंदाज, वीडियो वायरल 
आमने-सामने शाहिद कपूर और करीना कपूर


नई दिल्ली : मंगलवार रात को मुंबई में दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन हुआ. इस खास इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की. कई स्टार्स की तस्वीरें और वीडियोज़ इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इस बीच शाहिद कपूर और करीना कपूर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यूजर्स का कहना है कि अवॉर्ड शो में करीना कपूर ने शाहिद कपूर को इग्नोर किया है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेड कार्पेट पर शाहिद कपूर फिल्ममेकर्स राज और डीके के साथ नजर आ रहे हैं. तीनों पैपराजी के सामने पोज मारते हुए फोटोज़ क्लिक करवा रहे हैं, तभी करीना कपूर भी रेड कार्पेट पर एंट्री मारती हैं और कुछ पल के लिए शाहिद कपूर के पास रुकती हैं लेकिन उनसे बात नहीं करतीं, बल्कि उनके बगल में खड़े मेकर को ग्रीट करते हुए आगे बढ़ जाती हैं.

इस दौरान करीना कपूर हैवी लहंगा पहने हुए नजर आईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर कुछ आगे जाकर खड़ी हो जाती हैं और पैपराजी के सामने पोज देने लगती हैं. सोशल मीडिया पर दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

सीरियस रिलेशनशिप में थे करीना और शाहिद
बताया जाता है कि करीना कपूर और शाहिद कपूर कभी सीरियस रिलेशनशिप में थे. दोनों पहली बार फिल्म ‘फिदा’ (2004) के सेट पर मिल थे. इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा की शुरू हो गई थी. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जब वी मेट’ के बाद शाहिद कपूर और करीना कपूर अलग हो गए थे.

करीना कपूर की लाइफ में हुई थी सैफ अली खान की एंट्री
शाहिद कपूर से अलग होने के बाद करीना कपूर ने सैफ अली खान को डेट करना शुरू कर दिया था. कपल ने साल 2012 में धूमधाम से शादी रचा ली थी. दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम तैमूर अली खान और जेह अली खान है. वहीं, शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ साल 2015 में सात फेरे लिए थे. दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं. कपल की बेटी का नाम मीशा और बेटे का नाम जैन है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

करीना कपूर ने Ex बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को किया नजरअंदाज, वीडियो वायरल 

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

करीना कपूर ने Ex बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को किया नजरअंदाज, वीडियो वायरल 

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......