टैग:#गेम ऑफ, #थ्रोन्‍स के मशहूर एक्टर, #इयान गेल्डर, निधन,
गेम ऑफ थ्रोन्‍स एक्टर इयान गेल्डर का कैंसर से हुआ निधन
गेम ऑफ थ्रोन्‍स


गेम ऑफ थ्रोन्‍स  के मशहूर एक्टर इयान गेल्डर का निधन हो गया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इयान गेल्डर ने 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' में हाउस ऑफ वेस्टरोस के सदस्य केवन लैनिस्टर का किरदार निभाया था। एक्टर के निधन की खबर उनके पति बेन डेनियल्स ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और इयान गेल्डर के निधन की जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि एक्टर की मौत कैंसर के कारण हुई है।

दिसंबर में सामने आई थी बीमारी

'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' में इयान गेल्डर ने लॉर्ड टाइविन के छोटे भाई केवन लैनिस्टर का रोल निभाया था। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड के साथ- साथ फैंस को गहरा सदमा लगा है। इंस्टाग्राम पर बेन डेनियल्स ने इयान गेल्डर संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपनी तकलीफ जाहिर की। बेन ने पोस्ट में खुलासा किया कि बीते साल इयान की बीमारी का पता चला था कि उनकी पित्त की नली में कैंसर है।

पति ने दी निधन की खबर

बेन डेनियल्स ने पोस्ट में कहा, "बेहद दुख और दिल के लाखों टूटे हुए टुकड़ों के साथ अपने पति और हमसफर इयान गिल्डर के निधन की खबर देने के लिए ये पोस्ट शेयर कर रहा हूं। इयान को दिसंबर में पित्त की नली के कैंसर का पता चला था और कल दोपहर 01:07 बजे उनका निधन हो गया। मैंने उसकी देखभाल करने के लिए सभी काम रोक दिए थे, लेकिन हममें से किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ये सब इतनी जल्दी हो जाएगा। वह मेरी पूरी ताकत थे और हम 30 सालों से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे के साथी रहे थे। अगर हम साथ नहीं होते तो हम हर रोज एक-दूसरे से बात करते।"

अस्पताल में बिताया सबसे बुरा दौर

उन्होंने आगे कहा, "वो सबसे दयालु, सबसे उदार आत्मा और प्यार करने वाले इंसान थे। वो एक कमाल के अभिनेता थे और उनके साथ काम करने वाला हर कोई उनके दिल से प्रभावित होता था। मैं सच में नहीं जानता कि मैं उसके बिना क्या करूंगा। उन्होंने अपनी खतरनाक बीमारी का सामना इतनी बहादुरी से किया, बिना खुद पर तरस खाए। वो शानदार इंसान थे और उनकी बहुत याद आएगी। ये फोटो क्रिसमस के समय ली गई थी जब मैं उसे अस्पताल से बाहर लेकर आया था। भले ही वहां बिताए उनके तीन हफ्ते सबसे बुरा वक्त था, फिर भी आप उनकी खुशी और प्यार को चमकते हुए देख सकते हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे प्यारे चियानी।"

अधिक मनोरंजन की खबरें

गेम ऑफ थ्रोन्‍स एक्टर इयान गेल्डर का कैंसर से हुआ निधन

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

गेम ऑफ थ्रोन्‍स एक्टर इयान गेल्डर का कैंसर से हुआ निधन

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......