टैग:#बिग बॉस ओटीटी 3, #सीजन, #तरह इस सीजन,
'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट हैं अरमान मलिक
फाइल फोटो


'बिग बॉस ओटीटी 3' में पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी टीवी एक्टर्स और यूट्यूबर्स के बीच मुकाबला होते देखने को मिलेगा। इस बार के सीजन में कई ऐसे यूट्यूबर्स ने शिरकत की है, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी पॉपुलैरिटी है। इस बार शो में विशाल पांडे, लवकेश कटारिया जैसे कई यूट्यूबर्स हैं। इन सबके बीच एक यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) भी हैं। 

बिग बॉस में दोनों पत्नियों के साथ आए अरमान मलिक

अरमान मलिक दो बीवियों के साथ रहने को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी दो पत्नियों (पायल और कृतिका) के साथ शो में भी आए हैं। पहले दिन इन्होंने होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) के सामने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे पायल और फिर कृतिका के साथ उनकी लव स्टोरी स्टार्ट हुई। वहीं, अरमान की पहली पत्नी पायल ने बताया था कि उन्हें कृतिका से समस्या नहीं है और तीनों खुश रहते हैं। अब एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने उन्हें लेकर बिग बॉस को लताड़ लगाई है। 

देवोलीना ने बिग बॉस पर निकाली भड़ास

देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्विटर पर काफी कुछ लिखा। उन्होंने लिखा, 'आपको क्या लगता है कि ये मनोरंजन है? ये बेकार की बात है। इसे हल्के में लेने की गलती न करें क्योंकि ये असल में हुआ है। मैं समझ नहीं सकती कि इस घटिया हरकत को कोई एंटरटेनमेंट कैसे कह सकता है? मुझे तो सुनकर ही बेकार लगा।'

क्या सीखेगी नई जेनरेशन

देवोलीना ने आगे लिखा, 'सिर्फ 6-7 दिनों में प्यार हो गया। शादी हुई और वही चीज बेस्ट फ्रेंड के साथ भी हुई। ये मेरी सोच से भी परे है। बिग बॉस ऐसे लोगों को कैसे बुला सकता है क्योंकि इस शो को बच्चे और बड़े हर कोई देखता है। इनकी कहानी नई जेनरेशन को क्या बताएगी? क्या हर कोई इस तरह से एक ही छत के नीचे खुश रह सकता है।' 

अधिक मनोरंजन की खबरें

'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट हैं अरमान मलिक

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट हैं अरमान मलिक

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......