एल्विश यादव के खिलाफ एक और मामला, नहीं कम हो रही मुश्किलें 
एल्विश यादव


नई दिल्ली : पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव को 17 मार्च को सांपों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था, हालांकि बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी. अब फिर से एल्विश की एक नए मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. विवादों से उनका पुराना ही नाता रहा है. पहले वह यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट को लेकर चर्चा में थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इसके बाद वह सांपों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए थे. अब वह विश्वनाथ मंदिर परिसर में फोटो खींचवाने के बाद विवादों में फंस गए हैं.

विश्वनाथ मंदिर परिसर में खींचवाई फोटो
यूट्यूबर एल्विश यादव नए विवाद में फंस गए हैं. विश्वनाथ मंदिर परिसर में वह दर्शन करने गए थे. उन्होंने दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में फोटो भी खींचवाई हैं. फोटो में उनके साथ पूजारी श्रीकांत मिश्रा भी नजर आ रहे हैं. वाराणसी के वकील प्रतीक सिंह ने पुलिस कमिश्नर से इस पर शिकायत दर्ज कराई है. इसी बात को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है. सीपी से जांच कर एक्शन लेने की मांग भी की जा रही है.

वाराणसी से सामने आया मामला
एल्विश यादव हाल ही में अपने साथियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे. इसके बाद वह रेड जॉन में जाकर फोटो भी खींचवाने लगे. फोटो सामने आते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया है. एक वकीन ने तो उन की शिकायत भी दर्ज कराई है. अब देखना ये है कि आखिर किस अधिकार से उन्होंने रेड जॉन में फोटो खिंचवाई और कौन हैं जिन्होंने ये फोटो खींची हैं. ये विवाद वाराणसी से सामने आया है.



अधिक मनोरंजन की खबरें

एल्विश यादव के खिलाफ एक और मामला, नहीं कम हो रही मुश्किलें 

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

एल्विश यादव के खिलाफ एक और मामला, नहीं कम हो रही मुश्किलें 

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......