टैग:#संजय दत्त, #सलमान खान, #जोड़ी पर्दे, #हिट,
सलमान-संजय की हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज
फाइल फोटो


संजय दत्त और सलमान खान ने चल मेरे भाई और ये है जलवा जैसी कई फिल्में एक साथ की हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर हिट रही है। एक लम्बे समय से फैंस ऑनस्क्रीन ब्रदर की इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए बेताब थे। 

अब उनकी ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है। सलमान खान-संजय दत्त कई सालों के बाद बॉलीवुड मूवी में तो एक साथ आ ही रहे हैं, लेकिन उसी के साथ दोनों ब्रिजिलियन डायरेक्टर आदिल एल अरबी आर बिलाल फलाह के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। सलमान खान और संजय दत्त के पहले प्रोजेक्ट का टीजर सामने आ चुका है और फिल्म का टाइटल भी रिवील हो गया है। 

क्या है सलमान-संजय की सऊदी फिल्म का टाइटल? 

सलमान खान और संजय दत्त की पहली हॉलीवुड फिल्म का टाइटल  7 डॉग्स है, जिसका पहला टीजर सामने आ चुका है। इस अपकमिंग साऊदी अरेबियन एक्शन कॉमेडी ड्रामा में संजय दत्त जहां हाथ में बंदूक थामे एकदम सीरियस अवतार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं सलमान खान का बॉलीवुड फिल्मों का अंदाज मेकर्स ने इस फिल्म में भी नहीं छूटने दिया है। 

हालांकि, दोनों का किरदार फिल्म में क्या है, इस पर अभी भी रहस्य बरकरार है, लेकिन छोटे से टीजर में बॉलीवुड के इन दो सुपरस्टार्स को जिस तरह से जगह दी गई है, उससे ये क्लियर है कि उनका रोल फिल्म में भले ही छोटा हो, लेकिन बहुत ही अहम होने वाला है। इस टीजर ने फैन्स की एक्साइटमेंट को भी दोगुना कर दिया है। फिल्म का निर्देशन करने वाले आदिल और बिलाल इससे पहले साथ में 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' और 'मिस मार्वल' जैसी फिल्में दे चुके हैं। 

सेट से वायरल हुई थी सलमान-संजय की फोटो 

ऑफिशियल टीजर से पहले सलमान खान और संजय दत्त की हॉलीवुड फिल्म से दो फोटोज वायरल हुई थी, जिसमें सलमान खान खाकी ड्रेस में ऑटो ड्राइवर के रूप में नजर आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ संजय दत्त सूट-बूट में दिखाई दिए थे। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 7 डॉग्स की रीमेक है। 
इस छोटे से टीजर को 11 घंटे में 71 हजार से ज्यादा व्यूज मिले। एक यूजर ने लिखा, "भाई का भी एक्शन देखने को मिलता तो मजा आता"। दूसरे यूजर ने लिखा, "संजू बाबा और सलमान खान हॉलीवुड फिल्म में एक साथ, मजा आ जाएगा"। 

अधिक मनोरंजन की खबरें

सलमान-संजय की हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

सलमान-संजय की हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......