संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? बीते दिन मनाया था 63वां जन्मदिन
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली


नई दिल्ली : बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लेकर एक परेशान करने वाली खबर इंटरनेट पर छाई हुई है. इसमें बताया जा रहा था कि 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद यानी 25 फरवरी को भंसाली को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस खबर के सामने आने से फैंस और सेलेब्स दंग रह गए थे.

भंसाली को आया हार्ट अटैक?
अब भंसाली की टीम ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. डायरेक्टर की टीम की तरफ से ऑफिशियल बयान आया है, जिसमें कहा गया है, 'हैलो, संजय लीला भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें एकदम झूठी और आधारहीन हैं. उनमें कोई सच्चाई नहीं है. हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि ऐसी खबरों को हवा न दें. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.' टीम ने ये भी बताया कि डायरेक्टर भंसाली को कोई हार्ट अटैक नहीं आया था. वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे.

रणबीर संग कर रहे काम
संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी नई फिल्म 'लव एंड वॉर' के साथ बिजी हैं. इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि पिक्चर की शूटिंग में अलग-अलग अड़चनें भी आ रही हैं. शूटिंग डिले होने, एक्टर्स की डेट्स में बदलाव और री-शूट्स के चलते 'लव एंड वॉर' फिलहाल अपने निर्धारित समय पर रिलीज नहीं होने वाली है.

इस बात को खुद रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया था. अपने ब्रांड ARKS की एनिवर्सरी पर रणबीर ने फैंस संग लाइव सेशन में बातचीत की थी. यहां उन्होंने बताया कि उनकी अगली रिलीज 'रामायणम्' होगी. संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर उन्होंने कहा था कि ये पिक्चर 'रामायणम्' के बाद रिलीज होगी. यह रोमांटिक पीरियड-ड्रामा फिल्म पहले अगस्त 2026 में थिएटर्स में आने वाली थी. लेकिन अब यह संभावना जताई जा रही है कि पिक्चर इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा भंसाली अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी' का सीजन 2 भी ला सकते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? बीते दिन मनाया था 63वां जन्मदिन

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......

संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? बीते दिन मनाया था 63वां जन्मदिन

ड्यूटी के दौरान थमीं सांसें: अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान का निधन..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ......